मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 23, 2025 1:56 अपराह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर:पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में पर्यटकों के एक समूह पर कल हुए आतंकी हमले की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम पहुंच गए हैं। वह बैसरन वन क्षेत्र में घटना स्‍थल का दौरा करेंगे।

 

 

श्री शाह के घायलों से मिलने की भी संभावना है। इससे पहले श्री शाह ने श्रीनगर में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतकों को श्रीनगर से विशेष विमान से उनके पैतृक स्थान पर ले जाया जा रहा है।

 

 

पहलगाम, अनंतनाग और कुलगाम तथा दक्षिण कश्‍मीर के  जिलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच, पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में कश्मीर घाटी में दिन भर पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। निजी सार्वजनिक परिवहन बंद हैं।

 

 

सभी निजी शिक्षण संस्थानों ने आज अपनी कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती इस हमले के खिलाफ पीड़ितों के साथ श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….