मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 8, 2025 1:46 अपराह्न

printer

जम्मू और कश्मीर में, पाकिस्तान सेना ने बीती रात भी नियंत्रण रेखा के चार सेक्टरों में गोलाबारी जारी रखी

जम्मू और कश्मीर में, पाकिस्तानी सेना ने कल रात भी बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा से लगे चार सेक्टरों- अखनूर, कुपवाडा, बारामुला और उड़ी में गोलाबारी जारी रखी। भारतीय सेना ने इसका समुचित उत्तर दिया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जबकि कल हुई भारी गोलीबारी में सबसे अधिक प्रभावित पुंछ सेक्टर में 13 लोग हताहत हुए थे।

 

 

सीमावर्ती ईलाकों से सैंकड़ों लोग पहले ही सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं। पाकिस्तान की अंधाधुंध गोलीबारी में मकान, गाड़ियां और गुरूद्वारा सहित अनेक इमारतें नष्ट हो गई हैं। कुछ लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी है।

 

 

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई फायरिंग चौकियां नष्ट होने की खबर है। बढ़ते तनाव के बीच अधिकारियों ने जम्मू क्षेत्र के पांच सीमावर्ती जिलों- जम्मू, कठुआ, सांबा, राजौरी और पुंछ में सभी शिक्षण संस्थान आज भी बंद रखने के निर्देश दिये गए हैं।

 

 

जम्मू संभाग प्रशासन ने क्षेत्र के सभी 10 जिलों में 24 घंटे चलने वाला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है। पहलगाम हमले के बाद चरम पर पहुंचे तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर की सीमा पर आज 14वें दिन भी गोलीबारी जारी रही।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

19/09/24 | 8:09 अपराह्न