छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की 47 नगर पालिकाओं और 95 नगर पंचायतों में प्रशासकों को नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नगर पालिकाओं में संबंधित एसडीएम को प्रशासक बनाया गया है। गौरतलब है कि आज प्रदेश की छह नगर पालिकाओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसमें डोंगरगढ़, रतनपुर, तखतपुर, बोदरी, मनेंद्रगढ़ और कांकेर की नगर पालिका शामिल हैं। वहीं, नगर पंचायतों में तहसीलदार को प्रशासक बनाया गया है।
Site Admin | जनवरी 3, 2025 9:18 अपराह्न
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की 47 नगर पालिकाओं और 95 नगर पंचायतों में प्रशासकों को नियुक्त करने का आदेश जारी किया