मई 12, 2024 8:41 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में अब आईआईटी की तर्ज पर प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना   की जाएगी

छत्तीसगढ़ में अब आईआईटी की तर्ज पर प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना   की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि राज्य सरकार अब छत्तीसगढ़ में आईआईटी की तर्ज पर विभिन्न स्थानों पर प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाना है।