मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 20, 2024 7:48 अपराह्न | Chhattisgarh news

printer

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आईजीएल और आईटी क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी टेलिपरफॉर्मेंस के निवेशकों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड-आईजीएल और आईटी क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी टेलिपरफॉर्मेंस के निवेशकों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई है। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने जशपुर में ग्रीन फील्ड सोलर प्लांट की स्थापना और नवा रायपुर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब स्थापित करने में रूचि दिखाई है। कंपनी की योजना जशपुर में चार सौ मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करने की है। इसी तरह, टेलिपरफॉर्मेंस कंपनी ने नवा रायपुर में पांच सौ सीटर क्षमता का बीपीओ सेंटर स्थापित करने की बात कही है।
मुख्यमंत्री ने निवेशकों से चर्चा के दौरान कहा कि कंपनियों की जरूरत के मुताबिक छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनका कौशल बढ़ाया जाए और उन्हें स्थापित की जाने वाली इकाईयों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीति के तहत छत्तीसगढ़ में निवेश करने वाले उद्यमियों और कंपनियों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है