मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। शवों को लेकर सुरक्षा बल जिला मुख्यालय पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार से मुठभेड़ चल रही थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने पांच वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए और नक्सल सामग्री जब्त की है। बताया गया है कि अबूझमाड़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा-कोंडागांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके की घेराबंदी की और पांच नक्सलियों को मार गिराने में बड़ी सफलता हासिल की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है