उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आने से छत्तीसगढ़ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान बारह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान अंबिकापुर में पांच दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा में परिवर्तन होने के साथ ही नमीयुक्त हवाओं का आगमन बंगाल की खाड़ी से होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Site Admin | जनवरी 3, 2025 9:16 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के अधिकतम हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी