मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 1, 2024 8:08 अपराह्न

printer

चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है। सभी जिलों में मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लोहरदगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि लोहरदगा संसदीय सीट की मतगणना गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे प्रारंभ किया जाएगा। सबसे पहले पोस्टल मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य में 600 कर्मचारियों को लगाया गया है। मतगणना के लिए कुल 94 टेबल लगाये गए हैं ।

जिले के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। उधर, पलामू संसदीय सीट की मतगणना के लिए आज 690 मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। सदर डीसीएलआर प्यारेलाल और छतरपुर डीसीएलआर विजय कुमार केरकेट्टा की निगरानी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मियों को मतगणना की बारीकियों से अवगत कराया गया। वहीँ, गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि कोडरमा संसदीय सीट और गांडेय विधान सभा उपचुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है