मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 7, 2025 1:20 अपराह्न

printer

चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आज देहरादून से जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जिलों में कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रखे जाएं। साथ ही यात्रा के दौरान सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इस बीच, चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पिछली वर्ष की चारधाम यात्रा से अनुभव लेकर जहां भी सुधार की आवश्यकता है उसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो खुद चारधाम यात्रा की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न आए और उनकी यात्रा अच्छे से पूरी हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….