मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 21, 2025 1:35 अपराह्न

printer

चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन तैयारियों में जुटा है

आगामी 30 अप्रैल से शुरु होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए चारधाम यात्रा के महत्व पर जोर दिया, साथ ही साफ किया कि सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए तैयार है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी व कर्मचारी, यात्रा शुरू होने से पहले विभिन्न मंदिर स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, चमोली प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को इस बार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिले में यात्रा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए पांच स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता  ने बताया कि यात्रा मार्ग पर पांच नए मेडिकल रिलीफ सेंटर बनाए जा रहे हैं।

 
चारधाम यात्रा को लेकर जहां सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हुए है, वहीं यातायात पुलिस भी इसके लिए तैयार है। यातायात निदेशालय ने जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए योजना बनाई है। यातायात निदेशक एन. एस. नपलच्याल का कहना है कि यातायात नियंत्रण के लिए हरिद्वार से लेकर सभी संबंधित जिलों के लिए ट्रैफिक प्लान बनाए गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….