मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 29, 2025 10:21 पूर्वाह्न

printer

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल, राजीव स्वरूप ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तीर्थ यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने ऑफलाइन पंजीकरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बताया कि चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की संख्या का कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन यात्रा से 48 घंटे पहले किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि धर्मशालाओं में मोबाइल टीमों के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पंजीकरण के लिए आधार नंबर अनिवार्य किया गया है। आयुक्त ने बैठक कर अधिकारियों को भोजन, पेयजल, पार्किंग, स्वास्थ्य जांच सहित अन्य जरूरी सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

08/09/24 | 8:10 अपराह्न