गुरु नानक जयंती आज पूरे भारत और दुनिया भर में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म का प्रतीक है, जिन्होंने सिख धर्म की नींव रखी थी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपने संदेश में कहा कि गुरू नानक देव का प्रकाश पर्व हमें उनकी शिक्षाओं का स्मरण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पवित्र पर्व पर हम सभी गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।