मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 29, 2024 7:45 अपराह्न

printer

गुरुकुल म्यूजिक एवं नृत्य अकादमी समिति चंडीगढ़ के कलाकारों संग, दर्शकों ने आनंद लिया कत्थक नृत्य के विविध रूप 

गुरुकुल म्यूजिक एवं नृत्य अकादमी समिति चंडीगढ़ के कलाकारों के संग, दर्शकों ने आनंद लिया कत्थक नृत्य के विविध रूपों का 

कल्लू के अटल सदन के अंतरंग सभागार में चल रहे चार दिवसीय  कार्यक्रम के तीसरे दिन आज गुरुकुल म्यूजिक एवं नृत्य अकादमी समिति चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य का दर्शकों  ने खूब आनंद लिया।

अकादमी के कलाकारों द्वारा गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम  का  शुभारंभ किया गया  तत्पश्चात शिवतांडव पर आधारित  सुंदर नृत्य के साथ कलाकारों ने कथक नृत्य के विभिन्न आयामों से दर्शकों को अपनी कुशल नृत्य दक्षता का प्रदर्शन किया।

 उन्होंने तीन ताल पर त्रिवट,तराना तथा सरगम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया साथ ही साथ धमार ताल पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कथक के ताल पक्ष,अभिनय पक्ष तथा नृत्य पक्ष को उजागर करते हुए  इन कलाकारों ने कथक के विभिन्न नृत्य रूपों को प्रस्तुत करते हुए दर्शकों के समक्ष अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सभागार में उपस्थित समस्त दर्शकों ने कत्थक की इस इन प्रस्तुतियों की सराहना की तथा नृत्य का आनंद लिया।    

आज के कार्यक्रम में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी  के उपाध्यक्ष विक्रांत सेठ, सेक्टर 42 चंडीगढ़ में  नृत्य के सहायक आचार्य डा अमित गंगानी, आकादमी के सदस्य नरेंदर पल नीना तथा अमृत पाल सिंह, प्रसिद्द रंगकर्मी कहर सिंह, संगीत शिक्षक  पंडित विद्यासागर तथा  सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी  जय प्रकाश शर्मा  भी उपस्थित थे।

 जिला भाषा अधिकारी सुनील ठाकुर ने कहा कि चार दिवसीय चंडीगढ़ संगीत एवं नृत्य उत्सव में  सूफी गायन, पंजाबी लोक गायन तथा आज कत्थक नृत्य  का आयोजन किया गया।  वही सोमवार को उत्सव का समापन तरसेम चन्द कलहेरी एवं ग्रुप द्वारा  पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ होगा ।

 उन्होंने सभी कलाप्रेमियों से इस कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए आग्रह किया है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा ।

 
 
 
 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है