मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 26, 2024 1:16 अपराह्न

printer

गुजरात: राजकोट के टीआरपी गेम ज़ोन में लगी भीषण आग से अब तक 26 लोगों की मृत्यु 

गुजरात में राजकोट शहर के टीआरपी गेम ज़ोन में कल शाम लगी भीषण आग से मृतकों की संख्या 27 हो गई है। राज्य के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि दुर्घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अग्निकांड की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया और राहत तथा बचाव कार्यों की जानकारी हासिल की। घायलों के उपचार के लिए राजकोट के सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों की क्षमता का एक बर्न वार्ड स्थापित किया गया है। शवों की पहचान के लिए डी. एन. ए. (DNA) नमूने और परिवार के लोगों के नमूने गांधीनगर की फोरेंसिक प्रयोगशाला को भेजे गए हैं।

प्रथम दृष्टया पता चला है कि आग लगने का कारण वेल्डिंग करने वाले व्यक्ति की लापरवाही है। गुजरात उच्च न्यायालय ने टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है। मामले पर कल सुनवाई होगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है