मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 15, 2025 7:19 अपराह्न

printer

गुजरात के अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक कुल 32 मृतकों के डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है

गुजरात के अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक कुल 32 मृतकों के डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है और 14 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। सिविल अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि मृतकों में 4 अहमदाबाद, 2 वडोदरा, 1 खेड़ा, 1 अरावली, 1 बोटाद, 4 मेहसाणा और 1 उदयपुर से है। जिन मृतकों के डीएनए नमूनों का मिलान हो गया है, उनके शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विजय रूपाणी का डीएनए मिलान हो गया है। राज्‍य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान हो गया है।

    डीएनए नमूनों के मिलान का काम लगातार 24 घंटे से गांधीनगर की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में चल रहा है। प्रयोगशाला के निदेशक एच. पी. सांघवी ने बताया कि समूची प्रक्रिया पूरी होने पर भी यदि पर्याप्‍त संख्‍या में डीएनए का मिलान नहीं होता है तो प्रक्रिया दोहरायी जाएगी।

    इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा ने आज विमान के दुर्घटना स्‍थल का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की। राज्‍य के पुलिस प्रमुख विकास सहाय ने दुर्घटना के बारे में उन्‍हें जानकारी दी। वायुयान दुर्घटना अन्‍वेषण ब्‍यूरो के एक अधिकारी ने भी श्री मिश्रा को जांच की प्रगति और  और अन्‍य महत्‍वपूर्ण जानकारी दी। श्री मिश्रा ने हॉस्टिल मैस का भी दौरा किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा