गिरिडीह पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापमारी कर पांच कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से सात मोबाइल, आठ सिम, पांच एटीएम और दो दोपहिया वाहन सहित कई अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि ये अपराधी फर्जी लिंक भेजकर मातृत्व लाभ की राशि दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी किया करते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी अपराधी गिरिडीह और देवघर जिले के रहने वाले हैं।
Site Admin | जुलाई 4, 2024 8:21 अपराह्न
गिरिडीह पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापमारी कर पांच कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया