रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज दिल्ली के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों को पुरस्कार प्रदान किए। श्री सेठ ने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी और सांस्कृतिक प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, ट्रैक्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों को छह स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।
सेवाओं में जम्मू और कश्मीर राइफल्स दल ने सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का पुरस्कार जीता है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में दिल्ली पुलिस की मार्चिंग टुकडी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। वहीं, राज्यों में उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश की झांकियां शीर्ष तीन में रही। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मार्चिंग दस्तों और झांकियों के प्रदर्शन का आकलन न्यायाधीशों की तीन सदस्यीय टीम ने किया था।