अगस्त 24, 2025 11:53 पूर्वाह्न

printer

गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों को किया जाएगा सम्मानित

गगनयान मिशन के अंतर्गत भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अभियान के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों को आज नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, प्रशांत बालकृष्णन नायर, अजीत कृष्णन और अंगद प्रताप को सम्मानित किया जाएगा। इन्‍होंने भारत के गगनयान मिशन के लिए कठोर प्रशिक्षण लिया है।

   

वायु सेना प्रमुख और प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने मिशन प्रशिक्षण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्‍हें भी इस कार्यक्रम के दौरान विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला