मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 1, 2025 11:32 पूर्वाह्न

printer

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहले ही दिन 17 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर कल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2025 का औपचारिक शुभारंभ हो गया।
तीर्थयात्रा शुरू होने के पहले दिन ही सत्रह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम उत्तराखण्ड ही नहीं, देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने सभी से ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा के लिए सहयोग की अपील भी की।
गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के कपाट कल श्रद्धालुओं के लिये खोले जाएंगे, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….