खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र 16 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य यानी कुल 44 पदकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, राजस्थान नौ स्वर्ण सहित 16 पदकों के साथ दूसरे और कर्नाटक आठ स्वर्ण सहित 23 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
आज सेपक टकरा, जूडो, टेबल टेनिस, तैराकी और निशानेबाजी सहित कई स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले होंगे।
भागलपुर में आयोजित तीरंदाजी में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने अपने कौशल और निरंतरता का प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता।
लड़कियों की 50 मीटर कंपाउंड तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन के साथ तीनों पदक महाराष्ट्र के खाते में गए, जहां पृथिका ने स्वर्ण और तेजल साल्वे ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक भी महाराष्ट्र की वैदेही जाधव को ही मिला। मार्शल आर्ट गतका खेलों में पंजाब ने कल निर्धारित 21 पदकों में से दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते।
गतका में बिहार ने नौ कांस्य और एक रजत जीतकर पदक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर की है। कल तीरंदाजी और गतका स्पर्धाओं के फाइनल मैच थे।