मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 4, 2024 4:43 अपराह्न

printer

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के 150 पदों के लिए 08 से 12 जुलाई, 2024 तक कैम्पस इंटरव्यू

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के 150 पदों के लिए 08 से 12 जुलाई, 2024 तक कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड वीपीओ झबोला तहसील झंडूता जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के 150 पदों के लिए 08 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय ठियोग, 09 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन, 10 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय सुन्नी, 11 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा और 12 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय रामपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे अधिक होनी चाहिए। आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष के मध्य, वज़न 54 से 95 किलो ग्राम तथा लम्बाई 168 सेंमी या उससे अधिक होनी चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, इन पदो ंके लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक/आवेदिका का नाम रोजगार कार्यालय में आॅनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन आवेदनकर्ता का नाम पंजीकृत नहीं है, वह संबंधित साईट  ममउपेण्ीचण्दपबण्पद पर जाकर घर बैठे कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 08, 09, 10, 11 और 12 जुलाई को उक्त स्थानों पर प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 व 80911-03457 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है