मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2024 4:05 अपराह्न

printer

कोसी, कमला, करेह और बागमती नदियों के जलस्तर मे भारी वृद्धि

कोसी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली कोसी, कमला, करेह और बागमती नदियों के जलस्तर मे भारी वृद्धि दर्ज की गयी है। नदियों के उफान से इस प्रखंड के सलहाचंदन पंचायत के चार गांव बहबा, खुटौना, खोटा तिलकपुर और बतरडीहा में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इन गांवों की लगभग दस हजार की आबादी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुयी है। सैकड़ों एकड़ में लगी फसले बाढ़ के पानी मे डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। इधर, बाढ़ का पानी स्कूलों मे भी फैल गया है जिसके कारण इस क्षेत्र के चार विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। भूमि सुधार उप समाहर्ता अमित कुमार ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। कटिहार जिले में बाढ से अड़तीस पंचायतों के लगभग एक लाख तीस हजार लोग प्रभावित हैं।
 
जिले में बाढ से सबसे ज्यादा प्रभावित अमदाबाद प्रखंड हुआ है। प्रखंड के दुर्गापुर, भवानीपुर जंगलाताल, लखनपुर, बैदा, पूर्वी करीमुल्लापुर तथा नगर पंचायत अमदाबाद पंचायत के गांवों में गंगा और महानंदा नदी का पानी प्रवेश कर गया है।  बाढ़ से कदवा और बलरामपुर प्रखंड भी काफी प्रभावित हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावितों के लिये इकतीस सामुदायिक रसोई चलाये जा रहे हैं। वहीं, कदवा के भर्री पंचायत में एक तथा आजमनगर में एक सामुदायिक किचन का संचालन किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है