स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र और भारतीय सांस्कृतिक संगठन ने आज कोलंबो में बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का आयोजन किया। भारतीय समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम में धार्मिक जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक संगठन के बच्चों ने धार्मिक मंत्रों का जाप किया, जबकि स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
Site Admin | फ़रवरी 2, 2025 5:12 अपराह्न
कोलंबो में बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का आयोजन
