मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 8, 2025 8:55 पूर्वाह्न

printer

कैदियों की वापसी में देरी के रूस के दावे का यूक्रेन ने किया खंडन

यूक्रेन ने रूस के इस दावे का खंडन किया है कि वह कैदियों की वापसी में देरी कर रहा है। यूक्रेन के समन्वय मुख्यालय ने एक बयान में कहा कि रूस का बयान वास्तविकता से परे है। यूक्रेन ने अदला-बदली के लिए नामित कैदियों की सूची रूस को सौंप दी है। हालाँकि, रूस ने अलग-अलग सूचियाँ प्रस्तुत की हैं जो अदला-बदली के सहमत मानकों के अनुरूप नहीं हैं।

   

 

इससे पहले कल, रूस ने यूक्रेन पर कैदियों की योजनाबद्ध अदला-बदली और मारे गये सैनिकों के शवों को सौंपने में अनिश्चित काल की देरी का आरोप लगाया। रूस ने कहा कि यूक्रेन ने युद्धबंदियों और मृत सैनिकों के शवों से जुड़े हस्तांतरण को अप्रत्याशित रूप से स्थगित कर दिया। रूस के राष्ट्रपति के सहायक व्लादिमीर मेडिंस्की ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि रूस ने यूक्रेन को 640 कैदियों की पहली सूची सौंप दी है और मृत यूक्रेनी सैनिकों के शवों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है, लेकिन यूक्रेन के वार्ताकार निर्धारित स्थल पर नहीं पहुँचे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान