मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 15, 2024 5:49 अपराह्न

printer

केवल सिंह पठानिया ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बट्ट नर्सिंग कॉलेज बाथरी में कैपिटल अस्पताल जालंधर व बीबीसी हार्ट केयर परुथी अस्पताल जालंधर के सौजन्य से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया। 
 
 
अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बट्ट समूह के शिक्षण संस्थान व्यवसायिक शिक्षा के साथ स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी युवा वर्ग को गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवा रहे हैं।
 
 
उन्होंने संस्थान द्वारा जन सेवा के लिहाज से क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार पर  निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की सराहना भी की। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश सरकार ज़िला में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर वचनबद्ध है। 
 
 
इससे पहले केवल सिंह पठानिया को संस्थान के प्रबंध निदेशक दिलदार अली बट्ट व अध्यक्ष परवेज अली बट्ट ने सम्मानित किया। इसके उपरान्त चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 176 रोगियों के स्वास्थ्य को जाँचा। इनमें हृदय,  कैंसर, हड्डियों व जोड़ों की बीमारी से ग्रस्त  रोगी शामिल रहे। 
 
 
अस्पताल के मोबिलिटी हेड कपूर एस ने बताया कि शिविर में 35 लोगों के ब्लड शुगर, 60 लोगों के ईसीजी व 176 लोगों के ब्लड प्रेशर इत्यादि टेस्ट  निशुल्क करने के साथ मरीजों को आवश्यकता अनुसार  दवाइयां भी प्रदान की गई। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है