अगस्त 21, 2025 5:57 अपराह्न

printer

केरल में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने ऑनलाइन गेमिंग संबंधी विधेयक का स्वागत किया

केरल में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और नियमन संबंधी विधेयक का स्वागत किया है। राज्‍य में आए दिन पैसे से जुड़े ऑनलाइन गेम के दुरुपयोग के कारण चिंताजनक मामले सामने आ रहे हैं। एक मामले में स्कूली छात्र ने अपनी माँ द्वारा मोबाइल गेम डिलीट करने पर अपने घर में आग लगाने का प्रयास किया। वहीं, ऑनलाइन गेमिंग की आदी एक नाबालिग लड़की को साइबर पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास से बचाया।

    लोगों का मानना ​​है कि यह कानून ऑनलाइन गेमिंग के हानिकारक प्रभावों को नियंत्रित करने में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला