मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 15, 2024 8:59 अपराह्न

printer

केरल के मल्‍लपुरम जिले में निपाह वायरस से 24 वर्षीय युवक की मृत्‍यु

केरल के मल्‍लपुरम जिले के पेरिनथलमन्‍ना के एक निजी अस्‍पताल में एक सप्‍ताह पहले एक 24 वर्षीय युवक की हुई मृत्‍यु हो गई थी। युवक की निपाह वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्‍थान, पुणे में भेजे गये नमूनों की जांच रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण निपाह वायरस से संक्रमित होना बताया गया है। इससे पहले कोझिकोड मेडिकल कालेज अस्‍पताल में भी नमूनों की जांच में निपाह वायरस का संक्रमण सामने आया था। 

    केरल की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीणा जार्ज ने बताया कि निपाह प्रोटोकॉल के अनुसार 16 समितियां गठित की गई हैं। इस वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। संक्रमित युवक के संपर्क में आये डेढ सौ लोगों की पहचान की गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि मृतक युवक बेंगलुरू का विद्यार्थी था। वह चार अस्‍पतालों में गया था। उसके साथ संपर्क में आये लोगों की पहचान करके उन्‍हें पृथकवास में भेज दिया गया है।

    इस वर्ष केरल में निपाह वायरस से हुई मृत्‍यु का यह दूसरा मामला है। जुलाई महीने में कोझिकोड मेडिकल कालेज अस्‍पताल में वायरस से संक्रमित एक लडके की इलाज के दौरान मृत्‍यु हो गई थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है