केन्द्र सरकार ने कहा है कि देश में तीन हजार छह सौ 98 केन्द्र संरक्षित स्मारक और स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की देखरेख में है।
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग प्राचीन स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों का संरक्षण, जीर्णोद्धार, रख-रखाव और विकास कार्य करता है।