केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को खराब मौसम के कारण सोमवार से बुधवार तक तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
यातायात अधिकारियों से मिली खबरों के अनुसार बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-करगिल मार्ग कल बंद रहेगा।
इसके अलावा खराब मौसम के कारण करगिल से लेह मार्ग भी आज बंद था।
करदुंगला दर्रा बंद रहने के कारण आज लेह-नुब्रा रोड भी बंद था।
समूचे लद्दाख में खराब मौसम ने तबाही मचा दी है। इस कारण फसलें बर्बाद हुई, बिजली के खम्बों को नुकसान हुआ है और पहाडों में चट्टाने खिसकने के कारण सडक सम्पर्क बाधित हुआ है।
लेह में खराब मौसम के कारण प्रमुख उडानें भी रद्द कर दी गई हैं।