मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2024 7:13 अपराह्न

printer

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 18 सितंबर को नई दिल्ली में ‘एनपीएस वात्सल्य योजना’ का शुभारंभ करेंगी

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 18 सितंबर को नई दिल्ली में ‘एनपीएस वात्सल्य योजना’ का शुभारंभ करेंगी। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित देश के लगभग पचहत्तर स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में नये नाबालिग ग्राहकों को पी.आर.ए.एन. सदस्यता का वितरण किया जाएगा।
इसी कड़ी में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा नाबार्ड के सहयोग से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में एनपीएस वात्सल्य योजना का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे अपने पालकों के साथ शामिल होंगे। एनपीएस वात्सल्य योजना माता-पिता को पेंशन खाते में निवेश करके अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत करने के साथ दीर्घकालिक धन सुनिश्चित करने की अनुमति देगा। यह नई पहल बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई है, जो भारत की पेंशन प्रणाली में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण के तहत चलाई जाएगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है