केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज रांची के धुर्वा में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया। यह नया केंद्र देश के पूर्वी क्षेत्र में क्षमता निर्माण प्रयासों को विकेंद्रीकृत करने और सेवा वितरण में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध।
Site Admin | जुलाई 4, 2025 6:26 अपराह्न
केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रांची में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया
