मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 7, 2025 8:12 अपराह्न

printer

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्‍सल विरोधी अभियानों में मुख्‍य भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से नई दिल्‍ली में मुलाकात की

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्‍सल विरोधी अभियानों में मुख्‍य भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से नई दिल्‍ली में मुलाकात की और उन्‍हें ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी। श्री शाह ने आज एक सोशल म‍ीडिया पोस्‍ट में कहा कि सरकार भारत को नक्‍सलवाद के श्राप से मुक्‍त कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि वह जल्‍द ही छत्‍तीसगढ़ जाएंगे और अभियानों को सफल बनाने वाले सैनिकों से मिलेंगे।  

    हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्‍सल विरोधी अभियान चलाए हैं। छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने 18 मई से 31 मई के बीच अबूझमाड के अंदरूनी क्षेत्रों में अभियान चलाए थे। इसमें बोतेर गांव में 27 नक्‍सली मारे गए थे, जिनमें सीपीआई – माओवादी का महासचिव और पोलित ब्‍यूरो का सदस्‍य बसवराजू उर्फ गगन्‍ना भी मारा गया था। घटना स्‍थल से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए थे। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान