केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने लोगों से अनुरोध किया है कि जीएसटी की दरों के बारे में कोई अनुमान न लगाए। एक सोशल मीडिया पोस्ट में बोर्ड ने कहा कि जीएसटी की दरों के बारे में फैसले जीएसटी परिषद द्वारा लिए जाते हैं, जिसमें केंद्र और राज्यों के प्रतिनिधि होते है।
बोर्ड ने कहा है कि पहले से अनुमान लगाए जाने से अफवाहें फैलती है और इससे बाजारों में अस्थिरता आ सकती है। बोर्ड ने सलाह दी है कि जीएसटी परिषद की तीन और चार सितम्बर की बैठक के बाद होने वाली आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।