मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 11, 2025 2:58 अपराह्न

printer

केदारनाथ स्थित ध्यान गुफा में इस यात्रा काल के 40 दिनों में 18 श्रद्धालु साधना कर चुके हैं

केदारनाथ स्थित ध्यान गुफा में इस यात्रा काल के 40 दिनों में 18 श्रद्धालु साधना कर चुके हैं। मई माह में यहां 14 साधकों ने साधना की थी। दो मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में पहले सप्ताह में हुए मौसम और अन्य घटनाओं के चलते ध्यान गुफा की बुकिंग के बावजूद यात्री नहीं पहुंच पाये थे। हालात सामान्य होते ही ध्यान गुफा में साधना के लिए यात्री लगातार पहुंच रहे हैं।

 

इस यात्राकाल में बीते 18 मई को मुंबई की चांदनी कनोरिया पहली साधक थीं, जिन्होंने ध्यान गुफा में साधना की। इसके बाद देश के अलग-अलग प्रांतों से 13 यात्रियों ने साधक के रूप में ध्यान गुफा में ध्यान किया। गढ़वाल मंडल विकास निगम के केदारनाथ प्रबंधक गिरवीर सिंह रावत ने बताया कि जून माह में अभी तक चार श्रद्धालु ध्यान गुफा में ध्यान और साधना कर चुके हैं।

 

उन्होंने बताया कि इस यात्राकाल में कुल 18 साधक ध्यान गुफा में योग व ध्यान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस बार ध्यान गुफा की बुकिंग दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान