मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 4, 2025 4:45 अपराह्न

printer

केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के दो दिन में ही 55 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये

केदारनाथ धाम में इस वर्ष यात्रा की शुरुआत से ही भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रा के पहले दो दिनों में 55 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई यात्रा प्रबंधन की व्यापक तैयारियों की तीर्थयात्रियों ने सराहना की है। इस बार दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है, जिससे हर यात्री आसानी से दर्शन कर सके।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदारपुरी में पहली बार मुफ्त वाईफाई की सुविधा भी शुरू की गई है, जिसका ट्रायल शनिवार को सफल रहा। रुद्रप्रयाग जिले को आपदा की दृष्टि से संवेदनशील मानते हुए वहां अलग मोबाइल नेटवर्क की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही पैदल मार्ग को बेहतर बनाया गया है और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा केदार की यात्रा कठिन है, लेकिन सरकार की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

11/09/24 | 7:28 अपराह्न