मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 21, 2024 8:35 अपराह्न | Tobacco

printer

केंद्र सरकार ने युवाओं में तंबाकू के सेवन की समस्‍या से निपटने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श जारी किया है  

 

    केंद्र सरकार ने युवाओं में तंबाकू के सेवन की समस्‍या से निपटने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श जारी किया है। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मुख्‍य सचिवों को तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों के संबंध में दिशानिर्देश और मैनुअल के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए कहा है। इसका लक्ष्य तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ तंबाकू नियंत्रण उपायों को बढ़ावा देकर भावी पीढ़ियों की रक्षा करना है। 

    परामर्श में ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे 2019 के निष्कर्षों के हवाले से विशेष रूप से बच्चों और किशोरों पर तंबाकू सेवन के खतरनाक प्रभावों का उल्‍लेख किया गया है। इस सर्वे में पता चला है कि भारत में 13 से 15 वर्ष की आयु के साढे आठ प्रतिशत स्कूली छात्र तंबाकू का सेवन करते हैं।

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान