केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी कृषि विकास अभियान, विकसित कृषि संकल्प अभियान का आज देश के 700 से अधिक जिलों में शुभारंभ हुआ। पुद्दुचेरी में इस अभियान का उद्घाटन कृषि मंत्री सी. जयकुमार ने किया। इस अवसर पर उन्हेंने कहा कि पुद्दुचेरी सरकार ने सिंचाई के लिए मुफ्त सौर पैनल प्रदान करने के लिए पीएम-कुसुम योजना के अंतर्गत छह हजार एक सौ किसानों का चयन किया है। इसके लिए 350 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र को सौंपा गया है। कृषि मंत्री ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए।
Site Admin | मई 29, 2025 5:40 अपराह्न
केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी कृषि विकास अभियान, विकसित कृषि संकल्प अभियान का आज देश के 700 से अधिक जिलों में शुभारंभ हुआ
