मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 18, 2024 8:46 पूर्वाह्न

printer

केंद्र ने खाद्य तेल संघों को सलाह दी है कि वे कम सीमा शुल्‍क पर आयातित मौजूदा भंडार उपलब्‍ध रहने तक कीमतें ना बढाएं

केन्‍द्र ने प्रमुख खाद्य तेल संघों से कहा है कि वे मौजूदा शून्‍य और साढ़े 12 प्रतिशत सीमा शुल्‍क पर आयातित तेल का स्‍टॉक उपलब्‍ध रहने तक इसके खुदरा दाम न बढ़ायें। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने कल नई दिल्‍ली में मूल्‍य रणनीति के बारे में विभिन्‍न तेल उत्‍पादक संघों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्‍यक्षता की।

 

हाल ही में सरकार ने घरेलू तिलहन उत्‍पादकों की मदद के लिए विभिन्‍न खाद्य तेलों के बुनियादी सीमा शुल्‍क में बढ़ोत्तरी की थी। 14 सितंबर से खनिज सोयाबीन, पाम और सूरजमुखी के तेलों पर यह 0 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया था। इससे कच्‍चे तेलों पर वास्‍तविक शुल्‍क साढ़े 27 प्रतिशत हो गया था। इसके अलावा रिफाइंड पाम, सूरजमुखी और सोयाबीन तेलों पर बुनियादी सीमा शुल्‍क साढ़े 12 प्रतिशत से बढ़कर साढ़े 32 प्रतिशत कर दिया गया था। इस तरह रिफाइंड तेलों पर वास्‍तविक शुल्‍क 35.75 प्रतिशत हो गया है।

 

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि ये समायोजन घरेलू तिलहन उत्‍पादों को सहयोग के सरकार के जारी प्रयासों के तहत है। त्‍योहारों से पहले सरकार के इस निर्देश में यह भी कहा गया है कि कम शुल्‍क पर आयातित लगभग 30 लाख मीट्रिक टन खाद्य तेलों का भंडार 45 से 50 दिन तक के घरेलू उपभोग के लिए पर्याप्‍त है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है