मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 21, 2025 5:42 अपराह्न

printer

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार का मुर्शिदाबाद दौरा

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज के उन गांवों का दौरा किया जो वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर हुई हिंसा से प्रभावित हुए थे। डॉ. मजूमदार ने ग्रामीणों को क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के कैंप लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जफराबाद में मृतक हरगोबिंद दास और चंदन दास के परिवारों से भी मुलाकात की। हरगोबिंद दास और चंदन दास की 12 अप्रैल को एक उग्र भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने इस घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग की है, जो वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध के नाम पर हुई थी।

    डॉ. मजूमदार ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि वे उनकी मांगों को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तक पहुंचाएंगे। उन्होंने इस घटना के लिए राज्य सरकार और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….