मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 4, 2025 8:51 अपराह्न

printer

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सभी से एक पेड़ माँ के नाम पहल को आगे बढ़ाने का आग्रह किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सभी से एक पेड़ माँ के नाम पहल को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। एक वीडियो संदेश में, श्री प्रधान ने लोगों से विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मिशन लाइफ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। श्री प्रधान ने कहा कि यह पहल प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

देश भर में पहले ही पांच करोड़ 50 लाख से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और राजस्थान के बच्चों और माताओं के प्रयासों की भी सराहना की। ​​उन्होंने कहा कि यह पहल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें प्रकृति के प्रति प्रेम को हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग माना गया है। श्री प्रधान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार जलवायु परिवर्तन का समाधान केवल नई तकनीकों में ही नहीं बल्कि बदलती जीवन शैली में भी निहित है। उन्‍होंने कहा कि 29 लाख से अधिक छात्रों ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़ों के लिए 50 लाख से अधिक क्यूआर कोड तैयार किए हैं, जो भारत के लिए एक विशाल, डिजिटल और सुलभ पर्यावरण डेटाबेस के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान