मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 26, 2025 6:54 अपराह्न

printer

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक कर्मी को एनआईए ने गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरणएनआईए ने पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक कर्मी को गिरफ्तार किया है। एनआईए के अनुसार आरोपी सक्रिय रूप से जासूसी गतिविधियों में शामिल था और 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गुप्त जानकारी पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों के साथ साझा कर रहा था। अभिकरण ने यह भी पता लगाया है कि वह पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों से विभिन्न माध्यमों से फंड भी प्राप्त कर रहा था। आरोपी को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया है और उसकी पूछताछ की जा रही है। इस आरोपी को विशेष अदालत दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा 6 जून तक अभिकरण की हिरासत में भेज दिया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान