मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 11, 2025 2:09 अपराह्न

printer

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने फ्रांस में नॉर्वे की मत्स्य पालन और महासागर नीति मंत्री मैरिएन सिवर्टसन नेस के साथ द्विपक्षीय बैठक की

 
 
पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने फ्रांस में नॉर्वे की मत्स्य पालन और महासागर नीति मंत्री मैरिएन सिवर्टसन नेस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन से अलग इस बैठक के दौरान, उन्होंने सतत मत्स्य पालन, समुद्री संसाधन प्रबंधन और समुद्री अर्थव्‍यवस्‍था के व्यापक ढांचे से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने सतत महासागर शासन और मत्स्य पालन पर सहयोग को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।
 
तीसरा संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 9 से 13 जून तक फ्रांस के नीस में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में वैश्विक नेताओं, वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच महासागर स्वास्थ्य, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन की दिशा में सामूहिक कार्यों पर चर्चा हो रही है। भारत की भागीदारी वैश्विक महासागर एजेंडे को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए देश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, साथ ही तटीय समुदायों के हितों की रक्षा और सतत महासागर आधारित आजीविका को बढ़ावा देना भी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान