हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 देश के विकास को नई गति देगा और हरियाणा को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने वाला है।
श्री नायब सिंह सैनी ने बजट को विकसित भारत के लिए एक मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों को और सशक्त करेगा।