मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 21, 2025 8:51 अपराह्न

printer

केंद्रीय पत्तन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रीमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज मुंबई में मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल से क्रूज़ संचालन को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रीमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज मुंबई में मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल से क्रूज़ संचालन को रवाना किया। मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल-MICT भारत का सबसे बड़ा वर्ल्ड क्लास क्रूज़ टर्मिनल है। हाल ही में उद्घाटन किए गए इस टर्मिनल की क्षमता प्रति वर्ष 10 लाख यात्रियों को संभालने की है, यानी लगभग 10,000 यात्री प्रतिदिन। यह टर्मिनल एक साथ 5 जहाजों को संभालने में सक्षम है।

    इस अवसर पर श्री सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पोर्ट-आधारित समृद्धि के आह्वान ने हमारे समुद्री दृष्टिकोण को नया आकार दिया है। क्रूज़ भारत मिशन की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारा संकल्प है कि भारत को विश्व के शीर्ष क्रूज़ स्थलों में से एक बनाया जाए। यह मिशन तीन स्तंभों पर आधारित है: महासागर और बंदरगाह क्रूज़, नदी और आंतरिक जलमार्ग क्रूज़, तथा द्वीप और लाइटहाउस क्रूज़।

    उन्‍होंने विक्टोरिया डॉक्स में नवनिर्मित फायर मेमोरियल, फोर्ट हाउस (बल्लार्ड एस्टेट) और एवलीन हाउस (कोलाबा) जैसी दो विरासत इमारतों के नवीनीकरण का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन पोर्ट इनिशिएटिव के तहत सागर उपवन गार्डन और शोर-टू-शिप इलेक्ट्रिक सप्लाई का भी उद्घाटन किया। श्री सोनोवाल ने वधावन पोर्ट पर 57 हजार करोड़ से अधिक के निवेश वाली परियोजनाओं के विकास के लिए हुए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में भी भाग लिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….