मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 8, 2025 7:08 अपराह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने  तमिलनाडु में डीएमके सरकार पर जनविरोधी नीतियों में लिप्त होने का आरोप लगाया है

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने  तमिलनाडु में डीएमके सरकार पर जनविरोधी नीतियों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। मदुरै में पार्टी की  बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने डीएमके पर 39 हजार 7 सौ 75 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। श्री अमित शाह ने  कहा कि डीएमके सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में मोदी सरकार ने तमिलनाडु को छह लाख 80 हजार करोड़ रुपये दिए हैं।

    श्री अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एनडीए गठबंधन के सहयोगी जीतेंगे। श्री अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य हैं, जहां भाजपा शासन की जरूरत है। उन्होंने उड़ीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी की भारी जीत का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में सेंगोल की स्थापना को भी याद किया।

    गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पुलवामा में अपराध करने वालों को सबक सिखाया है। उन्होंने आतंकवादियों के ढांचे पर हमला करने के लिए सरकार की सराहना की। श्री अमित शाह ने  कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की ताकत का पता चला। उन्‍होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।

     इससे पहले श्री अमित शा‍ह ने  गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान