अगस्त 18, 2025 7:20 अपराह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज श्रीमंत बाजीराव पेशवा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज श्रीमंत बाजीराव पेशवा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि बाजीराव पेशवा ने कूटनीति और रणनीति सहित कई मोर्चों पर मुगलों को हराया और मातृभूमि की रक्षा की। उन्होंने कहा कि बाजीराव पेशवा ने अपना पूरा जीवन स्वराज के लिए समर्पित कर दिया। पेशवा ने गुलामी को खत्‍म कर, युवाओं के मन में स्वराज की भावना को जगाया और स्वतंत्रता का दीप प्रज्जवलित किया।