मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 21, 2025 9:04 अपराह्न

printer

केंद्रीय कौशल विकास राज्‍य मंत्री जयंत चौधरी ने देश भर के शिक्षा संस्‍थानों से आग्रह किया : उद्योग जगत की उभरती आवश्‍यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करें

केंद्रीय कौशल विकास राज्‍य मंत्री जयंत चौधरी ने देश भर के शिक्षा संस्‍थानों से आग्रह किया है कि वे उद्योग जगत की उभरती आवश्‍यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण के कार्यक्रम संचालित करें। वे आज गांधी नगर में पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्‍वविद्यालय के उत्‍कृष्‍टता केंद्र के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री चौधरी ने सेमी कंडक्‍टर विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा और स्‍मार्ट प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए भारतीय युवाओं को तैयार करने के महत्‍व का उल्‍लेख किया।

    उत्‍कृष्‍टता केंद्र राष्‍ट्रीय कौशल विकास निगम और पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्‍वविद्यालय ने संयुक्‍त रूप से स्‍थापित किया है और इसमें आधुनिक उपकरणों से युक्‍त प्रयोगशाला है जो विशिष्‍ट प्रशिक्षण प्रदान करेगी। यह केंद्र ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े 40 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित करेगा।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….