मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 1, 2025 7:05 अपराह्न

printer

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों को बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने वाला एक जन-आंदोलन है

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों को बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने वाला एक जन-आंदोलन है। श्री चौहान ने कई राज्यों के विधायकों से वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि अभियान के अंतर्गत किसानों से चर्चा की जाएगी और उनके प्रश्नों का समाधान किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम’ का मूलमंत्र भारत को वर्ष दो हजार सैंतालीस तक विकसित बनाने में सहायक होगा।
 
वहीं, राष्ट्रीय जैविक स्टै्रस प्रबंधन संस्थान, रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद कर उन्हें खेती के उन्नत तरीकों के बारे में बता रही हैं।
 
धमतरी जिले के सोरिद गांव के किसान अनिल कुमार साहू ने बताया कि वैज्ञानिकों की टीम ने उन्हें कम समय और कम लागत में अच्छा उत्पादन कैसे किया जाए, इस संबंध में जानकारी दी। 

 
 
 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान