मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 21, 2024 6:11 अपराह्न

printer

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने पंजाब के फिरोजपुर और मोगा जिलों का दौरा किया

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति का आकलन करने के लिए पंजाब के फिरोजपुर और मोगा जिलों का दौरा किया। केंद्र द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य देश के सबसे पिछड़े जिलों को बदलना है। उन्‍होंने ने स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संरक्षण, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे के विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया कि सभी पात्र व्यक्तियों को केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले। उन्‍होने निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 200 बिस्तरों वाले पीजीआई सुविधा के दूरस्थ परिसर का भी दौरा किया। यह पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्‍होंने फिरोजपुर में हुसैनीवाला सीमा पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भगत सिंह की माता विद्यावती की समाधि स्थल पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….