कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज लखनऊ में एक प्रेस वार्ता में कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की पहल है। कृषि मंत्री ने बताया कि 29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस अभियान में अब तक 5 हज़ार से ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं जिनमें 87 लाख से अधिक किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।
इस पूरे अभियान के भीतर पाँच सौ पचास कृषि वैज्ञानिक और वेटनरी के वैज्ञानिक और हॉर्टिकल्चर के किसानों के साथ उन्होंने संवाद किया है। हर जिले के भीतर तीन तीन टीम बनाई गई है और एक दिन में नौ स्थानों पर संवाद करती है और इस प्रकार से दो सौ पच्चीस स्थानों पर प्रतिदिन ये संवाद के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जो सफलतापूर्वक चल रहे हैं।